Live Khabar 24x7

Share Market Closing Bell : शेयर बाजार में दूसरे दिन छाई हरियाली, Paytm के शेयर में 10% गिरावट, निवेशकों को 1.96 लाख करोड़ रुपए का हुआ फायदा

February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing Bell : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में तेजी लौट आई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 482.70 अंक यानी 0.68 फीसदी के उछाल के साथ 71555.19 पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 127.20 अंक यानी 0.59 फीसदी के उछाल के साथ 21743.25 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के सिर्फ मेटल और मीडिया इंडेक्स में आज गिरावट रही। निफ्टी बैंक 1.38 फीसदी चढ़करर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 25 शेयर आज ग्रीन

सेंसेक्स पर 25 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी आज ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और विप्रो में रही। वहीं दूसरी तरफ आज अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम और टाइटन में सबसे अधिक गिरावट रही।

बैंकिंग शेयरों में लौटी रौनक

बैंकिंग शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिल रही है। जिसके चलते ICICI Bank का शेयर सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफ़सी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस ग्रीन निशान में रहे। दूसरी तरफ केवल 5 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुआ। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्रा टेक, टाइटन, टाटा मोटर्स और आईटीसी शामिल हैं।

आज के खास शेयर :-

  1. Paytm का शेयर 10% गिरा
  2. रिलायंस का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये पर पंहुचा

निवेशकों को 1.96 लाख करोड़ रुपए का फायदा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 फरवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,78,84,837.13 करोड़ रुपये था। आज यानी 13 फरवरी 2024 को यह उछलकर 3,80,80,864.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। निवेशकों को आज 1.96 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all