Live Khabar 24x7

Share Market Closing Bell : शेयर बाजार ने किया सितंबर का शानदार आगाज, Sensex में 555 अंक की उछाल, Nifty निकला 19 हजार के पार

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing Bell : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में जबरदस्त हरियाली छाई रही। गोलबल मार्केट से मिले मजबूती के संकेत के बीच एनर्जी, मेटल और ऑयल शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद हुआ है। दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाला देखने को मिला है। जिससे कारोबारियों को बड़ा फायदा हुआ है।

आज के कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE का सेंसेक्स (Sensex) 555.75 अंक यानी (0.86%) की बढ़त के साथ 65,387.16 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,473.27 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,818.37 तक आया।

Share Market Closing Bell : इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 181.50 अंक यानी (0.94%) चढ़कर 19,435.30 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,458.55 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,255.70 तक आया।

सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखा उछाल

Share Market Closing Bell : BSE Sensex पर एनटीपीसी (NTPC) का शेयर सबसे ज्यादा 4.84 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ। इसी तरह जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), टाटा स्टील (Tata Steel), मारुति (Maruti) और पावरग्रिड के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ क्लोज हुए।

इनके अलावा इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर दो-दो फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ क्लोज हुए। विप्रो, बजाज फिनजर्व, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक-एक फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए।

इनके अलावा भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, आईटीसी, टाइटन, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

टॉप लूजर्स

Share Market Closing Bell : सेंसेक्स पर आज अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), नेस्ले इंडिया (Nestle India), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर लाल निशान के साथ क्लोज हुए.

निवेशकों को हुआ फायदा

Share Market Closing Bell : बाजार में तेजी के चलते निवेशकों को हुआ फायदा। एक कारोबारी दिन पहले यानी 31 अगस्त 2023 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 309.59 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 1 सितंबर 2023 को यह बढ़कर 312.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

RELATED POSTS

View all

view all