Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार का बाउंस बैक, निवेशकों की हुई चांदी, एक दिन में कमाएं 2.34 लाख करोड़ रुपए

May 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

मुंबई। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हरियाली चाय रही। पिछले सेशन हुई बिकवाली के बाद आज रौनक लौट गई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 709 अंक चढ़कर 61,763.31 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयर वाले निफ्टी (Nifty) 202 अंक की तेजी के साथ 18,271 पर बंद हुआ है। बाजार की तेजी में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल और रियल्टी स्टॉक्स आगे रहे।

Share Market Closing : Nifty में इंडसइंड बैंक बैंका शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ इंडेक्स में टॉप गेनर रहा। जबकि कोल इंडिया और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1-1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।

Share Market Closing : सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 4.92 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.89% से लेकर 4.82% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

निवेशकों ने आज कमाए 2.34 लाख करोड़

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 मई को बढ़कर 276.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 5 मई को 273.78 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.34 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

तेजी वाले शेयर

शेयर तेजी
Tata Motors +5.10%
Bajaj Finance +4.25%
Bajaj Finserv +3.44%
ONGC +3.10%

गिरने वाले शेयर

शेयर गिरावट
Coal India -2%
Sun Pharma -1%
Dr Reddy -0.70%

RELATED POSTS

View all

view all