Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में हरियाली, Sensex ने मारी 529 अंक की छलांग, इस स्टॉक्स ने भरा जोश

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का माहौल देखने को मिला है। आज बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 529 अंक की बढ़त के साथ 66,589 पर बंद हुआ है।

वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 146 अंक बढ़कर 19,711 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए। जबकि इंट्राडे में सेंसेक्स 66,656 और निफ्टी 19,731 का नया लाइफ हाई बनाया।

आज के टॉप लूजर्स, गेनर्स

Share Market Closing : निफ्टी में टॉप गेनर SBI का शेयर रहा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में सबसे अधिक 2.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद विप्रो (Wipro), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.60% से लेकर 2.73% तक की तेजी के साथ बंद हुए। . जबकि ONGC और Hero Motocorp के स्टॉक्स टॉप लूजर रहे।

निवेशकों की हुई जमकर कमाई

Share Market Closing : BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 जुलाई को बढ़कर 303.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 जुलाई को 298.52 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 5.07 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all