Share Market Closing : लगातार चौथे दिन बाजार में उछाल जारी, Sensex पहली बार 81,000 के पार, निवेशकों को 1.02 लाख करोड़ रुपये डूबे
July 18, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 626.91 अंक यानी (0.78%) की उछाल के साथ 81,343.46 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 187.85 अंक यानी (0.76%) की तेजी के साथ 24,800.85 अंकों पर बंद हुआ है।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। TCS, बजाज फिनसर्व, M&M, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, HUL, SBI, HCL टेक, ITC, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, सन फार्मा, ICICI बैंक, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, L&T, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, JSW स्टील, NTPC, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, पावर ग्रिड, HDFC बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे।
निवेशकों के 1.02 लाख करोड़ रुपये डूबे
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज आज घटकर 454.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को 455.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all