Live Khabar 24x7

Share Market Closing : मुनाफावसूली से बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, Sensex में 264 अंक की गिरावट, निवेशकों को ₹78,000 करोड़ का नुकसान

September 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing
Share Market Closing
Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closing : भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 264.27 अंक यानी (0.31%) की गिरावट के साथ 85,571.85 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 40.90 अंक यानी (0.16%) टूटकर 26,175.15 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार में भारी मुनाफावसूली के चलते निवेशकों को 78,000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

शुक्रवार के कारोबार में सन फार्मा, रिलायंस, टाइटन, HCL टेक और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, NTPC, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, मारुति, TCS, इंफोसिस, SBI, M&M और ITC के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, L&T, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, HUL, JSW स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनैंस, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

निवेशकों ने ₹78,000 करोड़ कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 477.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 26 सितंबर को 477.16 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 78,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all