Share Market Closing : Sensex और Nifty फिर लाल निशान पर बंद, निवेशकों के 3.33 लाख करोड़ स्वाहा, देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स
May 28, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ है। मंगलवार के कारोबार में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 220.05 अंक यानी (0.29%) टूटकर 75,170.45 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 44.30 अंक यानी (0.19%) की गिरावट के साथ 22,888.15 अंकों पर बंद हुआ है।
टॉप गनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयर मुख्य रूप से गिरावट में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर हरे निशान में बंद हुए।
निवेशकों के 3.33 लाख करोड़ स्वाहा
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 मई को घटकर 416.62 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 24 मई को 419.95 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.33 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।
RELATED POSTS
View all