Live Khabar 24x7

Share Market Closing : फाइनेंशियल-ऑटो शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 378 अंक उछला, निवेशकों को ₹2.18 लाख करोड़ का फायदा, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

August 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी दिन बढ़त दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 378.18 अंक या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 80,802.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,698.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप गनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनैंस और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, NTPC, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, SBI, TCS, रिलायंस, L&T, इंफोसिस, मारुति, HCL टेक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, टाइटन, HUL, M&M, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, ITC, अदाणी पोर्ट्स, JSW स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

निवेशकों ने ₹2.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 456.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 अगस्त को 454.39 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all