Live Khabar 24x7

Share Market Closing : रिकॉर्ड हाई पर शेयर बाजार बंद, Sensex में 256 अंक की उछाल, निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

September 25, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing
Share Market Closing
Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closing : भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे। तीसरे दिन के कारोबार के अंतिम कुछ घंटों में बैंकिंग और बिजली क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बाजार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 255.83 अंक यानी (0.30%) की उछाल के साथ 85,169.87 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 63.75 अंक यानी (0.25%) की तेजी के साथ 26,004.15 अंकों पर बंद हुआ है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, NTPC, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, टाटा स्टील, HDFC बैंक, M&M, ITC, ICICI बैंक, HCL टेक, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंफोसिस, L&T, TCS और मारुति, के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, कोटक बैंक और SBI सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, JSW स्टील, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और HUL के शेयर नुकसान में रहे।

निवेशकों के ₹83,000 करोड़ डूबे

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 475.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 सितंबर को 476.07 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 83,000 करोड़ रुपये कम हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all