Live Khabar 24x7

Share Market Closing : फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, छोटे और मझोले शेयरों में तेजी से निवेशकों को ₹60,000 करोड़ का फायदा

October 1, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing
Share Market Closing
Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 33.49 अंक यानी (0.040%) की गिरावट के साथ 84,266.29 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 13.95 अंक यानी (0.054%) टूटकर 25,796.90 अंकों पर बंद हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में इनमें सबसे ज्यादा उछाल दर्ज करने वाला शेयर टेक महिंद्रा का रहा। टेक महिंद्रा के शेयर आज 2.93 % की बढ़त बनाकर बंद हुआ। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयरों ने भी 2.22% की बढ़त बनाई। टॉप गेनर्स की लिस्ट में इंफोसिस, कोटक महिंद्रा, SBI, HCL Tech, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, ICICI Bank, TCS, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर रहे। निफ्टी-50 पर टॉप गेनर्स स्टॉक्स में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ब्रिटानिया, इंफोसिस, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे स्टॉक्स शामिल रहे।

वहीं गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयर्स में इंडइइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा (2.68 %) की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलिवर, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन. रिलायंस इंडस्ट्रीज, NTPC, L&T, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, ITC, भारती एयरटेल, मारुति सुजूकी, HDFC Bank और JSW Steel के शेयर लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। निफ्टी-50 पर सबसे बड़ी गिरावट इंडसइंड बैंक में देखने को मिली। इसके अलावा, ONGC, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और टाटा स्टील जैसे 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों ने ₹60,000 करोड़ कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 30 सितंबर को 474.35 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 60,000 करोड़ बढ़ा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all