Live Khabar 24x7

Share Market Closing : तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 528 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति में उछाल

September 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 528.17 अंक या 0.79 फीसदी बढ़कर 67,127.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 176.40 अंक या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 19,996.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market Closing : निवेशकों की संपत्ति ₹3.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 सितंबर को बढ़कर 324.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 सितंबर को 320.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 3.31 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

शेयर बाजार में आज की तेजी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, आज सेंसेक्स में शामिल कुल 30 शेयरों में 28 बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.18% की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक (Axis Bank), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), एचसीएल टेक (HCL Tech) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में आज तेजी रही और ये करीब 1.99% से लेकर 1.39% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें लर्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 0.22 फीसदी की कमजोर के साथ बंद हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all