Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार ने रचा नया कीर्तिमान, Sensex पहली बार 65000 हजार के पार, Nifty निकला 19300 से आगे

July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हरियाली छाई रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक के करीब पहुंचा। वहीं निफ़्टी भी 19 हजार के पार निकल गया। आज के कारोबार से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। बाजार की तेजी में बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों ने जोश भरा।

Read More : Share Market Update : अंतिम दिन निवेशक को लगा तगड़ा झटका, लाल निशान पर बंद हुए Sensex और Nifty, 2.8 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Closing : इससे पहले 30 जुलाई को BSE Sensex 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) में 486 अंक यानि (0.75%) की बढ़त के साथ 65,205.05 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 133.50 अंक यानी (0.70%) की तेजी के साथ 19,322.55 के पार निकल गया।

World Cup 2023 Match In Raipur : क्रिकेट लवर्स की बल्ले-बल्ले! Raipur में होगा ICC World Cup 2023 का मैच!

तेजी की प्रमुख वजह

मजबूत ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट
जून में GST कलेक्शन के आंकड़े अच्छे
हैवीवेट शेयरों में जोरदार खरीदारी
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती

RELATED POSTS

View all

view all