Share Market Closing : लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 109 अंक फिसला, निवेशकों को 80,000 करोड़ रुपए कमाए
July 25, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 5वें दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 109.09 अंक यानी (0.14%) की गिरावट के साथ 80,039.80 के स्तर पर बंद हुआ है। इसी प्रकार NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 7.40 अंक यानी (0.030%) टूटकर 24,406.10 अंको पर बंद हुआ है।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, ICICI बैंक, टाइटन और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, ITC, JSW स्टील, SBI, भारती एयरटेल, HUL, टेक महिंद्रा, रिलायंस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, NTPC और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे।
वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, L&T, सन फार्मा, कोटक बैंक और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप-5 गेनर रहे। इसके अलावा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनैंस, TCS, HCL टेक, अदाणी पोर्ट्स, M&M, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे।
निवेशकों ने 80,000 करोड़ रुपए कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जुलाई को आज बढ़कर 450.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 24 जुलाई को 449.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
RELATED POSTS
View all