Share Market Closing : अंतिम दिन आई शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 126 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 28,000 करोड़
October 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरा है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 125.65 अंक यानी (0.19%) गिरकर 66,282.74 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 42.95 अंक यानी (0.22%) की गिरावट के साथ 19,751.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज इन शेयरों में रही बढ़त और गिरावट
अंतिम दिन के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मुनाफावसूली के बीच टाटा मोटर्स ने कमाल दिखाते हुए सबसे ज्यादा 4.76 फीसदी की तेजी रही। वहीं इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), एचसीएल टेक (HCL Tech), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर करीब 1.62% से लेकर 2.60% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
इसमें से एक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), विप्रो (Wipro) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में 1.30 फीसदी से लेकर 2.24 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
निवेशकों को हुआ नुकसान
BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 321.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 12 अक्टूबर को 322.07 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 28 हजार करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all