Share Market Closing : लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों के ₹74,000 करोड़ स्वाहा, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
August 1, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 126.20 अंक यानी (0.15%) की उछाल के साथ 81,867.55 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 59.75 पॉइंट्स यानी (0.24%) की उछाल लेकर 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, HDFC बैंक, नेस्ले इंडिया और अदाणी पोर्ट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, मारुति, भारती एयरटेल, रिलायंस, JSW स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, HUL, टाइटन और TCS के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, SBI और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, L&T, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनैंस, ITC, ICICI बैंक, HCL टेक और सन फार्मा के शेयर भी नुकसान में रहे।
निवेशकों के ₹74,000 करोड़ डूबे
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 461.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 31 जुलाई को 462.38 लाख करोड़ रुपये था। BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 70,000 करोड़ रुपये कम हुआ है।
RELATED POSTS
View all