Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में चौथे दिन तेजी, Sensex में 692 अंक की उछाल, देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी वीकली एक्सपायरी दिन शेयर बाजार में उछाल दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन की उछाल की वजह चुनाव परिणाम है। गुरुवार के कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 692.27 अंक यानी (0.93%) की उछाल के साथ 75,074.51 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 201.05 अंक यानी (0.89%) की तेजी के साथ 22,821.40 अंकों पर बंद हुआ है।

आज इन शेयर्स में रही उछाल और गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर सबसे ज्यादा 4.07 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एचसीएल टेक, एसबीआई, इनफ़ोसिस, एनटीपीसी, टीसीएस, एलएंडटी, विप्रो, भारती एयरटेल, टाटा स्टील समेत 23 कंपनियों के शेयर ग्रीन निशान में बंद हुए। वही दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक समेत 7 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद रहे।

निवेशकों ने 8.26 लाख करोड़ रुपए कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 जून को बढ़कर 416.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 5 जून को 408.06 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all