Live Khabar 24x7

Share Market Closing : अंतिम दिन चमका शेयर बाजार, Sensex ने मारी 320 अंक की छलांग, निवेशकों की संपत्ति में उछाल

September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। वीकली एक्सपायरी के दिन आई गिरावट के बाद फिर से तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 320.09 अंक यानी (0.49%) की बढ़त पर 65,828.41 के स्तर पर बंद हुआ है।

इसी प्रकार NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 114.75 अंक यानी (0.59%) बढाकर 19,638.30 के स्तर पर बंद हुआ है।

NTPC बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.30 फीसदी तक चढ़े।

इन शेयरों में आई गिरावट

Share Market Closing : वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HCL टेक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.56 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और TCS भी नुकसान में रहे।

निवेशकों की संपत्ति में उछाल

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 319.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 28 सितंबर को 316.65 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.45 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all