Live Khabar 24x7

Share Market Closing : लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर थमा शेयर बाजार, Sensex में आई 248 अंक की गिरावट, टॉप गेनर में ये शेयर रहे शुमार

October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ हैं। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 247.78 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।

वहीं NSE का निफ्टी (Nifty) में भी 46.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,624.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,681.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,512.35 तक आया।

18 अक्टूबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में लाल निशान में बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 551 अंक कमजोर हुआ था। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 144 अंक लुढ़क गया था।

गुरुवार के कारोबार में Wipro, Tech Mahindra, UPL, Sun Pharma और NTPC Asian निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि Bajaj Auto, LTIMindtree, Nestle India, Hero MotoCorp और UltraTech Cement, निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

RELATED POSTS

View all

view all