Share Market Closing : शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, Sensex 759 अंक उछला, निवेशकों को 2.85 लाख करोड़ रुपए का फायदा
January 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार जमकर झूमा। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 759.48 अंक या 1.05% बढ़कर 73,327.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी 202.90 अंक या 0.93% फीसदी की तेजी के साथ 22,097.45 के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार के कारोबार में विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 6.25% की तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.21% से लेकर 2.90 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 0.26% से लेकर 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 जनवरी को बढ़कर 376.14 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 जनवरी को 373.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all