Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में फिर गिरावट के साथ बंद, Sensex 582 अंक टूटा, निवेशकों को ₹2.79 लाख करोड़ का नुकसान

August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबार हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 581.79 अंक यानी (0.73%) की 78,886.22 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 180.50 अंक यानी (0.74%) की तेजी के साथ 24,117.00 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई पर जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा स्टील और एलएंडटी 1-2 प्रतिशत की गिरावट में रहे। आईटीसी, टाटा मोटर्स और टाइटन ने लाभ का नेतृत्व किया। वहीं एनएसई पर टाटा मोटर्स, सिप्ला, आईटीसी और डॉ रेड्डीज लैब्स शीर्ष पांच लाभकर्ताओं में थे। इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और ओएनजीसी शीर्ष नुकसानकर्ता थे।

निवेशकों के ₹2.79 लाख करोड़ डूबे

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 445.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 7 अगस्त को 448.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all