Share Market Closing : शेयर बाजार में पहले दिन हरे निशान पर बंद, Sensex में 600 अंक की उछाल, निवेशकों को 1.49 लाख करोड़ का फायदा
October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। सोमवार के कारोबार में आईटी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। वहीं मेटल और मीडिया शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों की संपत्ति में आज इजाफा हुआ है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 591.69 अंक यानी (0.73%) की उछाल के साथ 81,973.05 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 163.70 अंक यानी (0.66%) की तेजी के साथ 25,127.95 के स्तर पर बंद हुआ है।
Share Market Closing : टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.86 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं कार कंपनी मारुति का शेयर 1.85% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा सीमेंट,नेस्ले इंडिया, टीसीएस (TCS) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर गिरावट में बंद हुए।
निवेशकों ने ₹1.49 लाख करोड़ कमाए
Share Market Closing : बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 463.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर को 462.27 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all