Share Market Closing : BUDGET देख बौखलाया शेयर बाजार, Sensex 107 अंक की गिरावट, निवेशकों को 35000 करोड़ का फटका
February 1, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 106.81 प्वाइंट यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71645.30 के ऊपर बंद हुआ है।
वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 28.25 प्वाइंट यानी 0.13 फीसदी टूटकर 21697.45 पर बंद हुआ है। सेक्टरवाइज आज निफ्टी के मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी को छोड़ बाकी सभी इंडेक्स कमजोर हुए हैं। निफ्टी बैंक 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 9 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी मारुति, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज एलएंटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और JSW स्टील में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं।
निवेशकों को हुआ 35 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
BSE लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 379.43 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 1 फरवरी 2024 को यह फिसलकर 379.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज करीब 35 हजार करोड़ रुपये घटी है।
RELATED POSTS
View all