Live Khabar 24x7

Share Market Closing : अंतिम दिन फिर शेयर बाजार में तेजी, Sensex में आई 283 अंकों की उछाल, निवेशकों को 1.93 लाख करोड़ का प्रॉफिट

November 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 282.88 अंक यानी (0.44%) की बढ़त के साथ 64,363.78 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 97.35 अंक यानी (0.51%) के बढ़ोतरी के साथ 19,230.60 अंकों पर बंद हुआ है।

टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक 2.22 फीसदी की तेजी रही। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर करीब 1.39% से लेकर 1.75% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में सबसे अधिक 2.37% की गिरावट रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), नेस्ले इंडिया (Nestle India), टाटा स्टील (Tata Steel) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 0.44% से लेकर 0.78% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों को हुआ फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 नवंबर को बढ़कर 315.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 2 नवंबर को 313.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all