Live Khabar 24x7

Share Market Closing : इजरायल और हमास युद्ध से सहमा शेयर बाजार, Sensex में 483.24 अंक की गिरावट, निवेशकों के 3.81 लाख करोड़ स्वाहा

October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 483 अंकों की गिरावट के साथ 65,512 के स्तर पर बंद। इसी प्रकार NSE नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 141 अंकों की गिरावट के साथ 19,512 अंकों पर बंद हुआ है।

बाजार में गिरावट के बीच IT शेयरों में कुछ तेजी देखी गई। आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 3 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक, TCS और HUL के शेयर लाभ में रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.02 फीसदी तक चढ़े। अगले सप्ताह से IT कंपनियां के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजें जारी करेंगी।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, SBI और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.07 फीसदी तक गिर गए

निवेशकों को हुआ बड़ा नुक्सान

आज के ट्रेड में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मार्केट कैप 316.05 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 319.86 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 3.81 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।

RELATED POSTS

View all

view all