Share Market Closing : हफ्ते के पहले दिन झूमा शेयर बाजार, Sensex 317 अंक चढ़ा, इन शेयरों ने भरा दम

Spread the love

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 317 अंकों की मजबूती के साथ 62,345 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी (निफ्टी) भी 84 अंक चढ़कर 18,398 पर बंद हुआ है। बाजार में यह लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

ऑटो शेयरों ने भरा दम

Share Market Closing : शेयर बाजर में आज तेजी में ऑटो स्टॉक्स ने दम भरा। टाटा मोटर्स में अच्छी नतीजों के चलते जोरदार खरीदारी दर्ज हुई। शेयर करीब 3 फीसदी चढ़ा। इसी तरह हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3 फीसदी चढ़ा। जबकि SC में हिंडेनबर्ग मामले की सुनवाई के चलते अदानी ग्रुप के शेयरों में नरमी रही।

Share Market Closing : अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2 फीसदी टूटा। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 62,021 पर और निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 18,311 पर बंद हुए।

इन शेयरों में रही गिरावट

चढ़ने वाले शेयर

शेयर तेजी
Hero Moto +3.30%
Tata Motors +3.05%
ITC +1.71%
Tech Mah +1.62%

गिरने वाले शेयर

शेयर गिरावट
Adani Ent -2.50%
Cipla -1.52%
BPCL -1.41%
Grasim -1.30%


Spread the love