Share Market Closing : शेयर बाजार को रास नहीं आया बजट. लाल निशान पर हुआ बंद, निवेशकों के 1.82 लाख करोड़ स्वाहा
July 23, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : भारतीय शेयर बाजार को देश का बजट पसंद नहीं आया है। दरअसल दोपहर 12 बजे के बाद से बाजार में जोरदार गिरावट शुरू हो गई थी। निवेशकों को 1.82 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 73.04 अंक यानी (0.091%) की गिरावट के साथ 80,429.04 के स्तर पर बंद हुआ है। इसी प्रकार NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 30.20 अंक यानी (0.12%) टूटकर 24,479.05 अंकों पर बंद हुआ है।
निवेशकों के 1.82 लाख करोड़ डूबे
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 446.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 22 जुलाई को 448.32 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all