Share Market Closing : अमंगल साबित हुआ शेयर बाजार के लिए मंगलवार, Sensex में 722 अंक की गिरावट, निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे
August 13, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Share Market Closing : शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सोमवार को बाजार सपाट बंद हुआ। लेकिन आज बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 722.30 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 78,926.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 208 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 24,139 के स्तर पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाइटन, HCL टेक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और रिलायंस सेंसेक्स के के टॉप-5 गेनर्स रहे। इसके अलावा, M&M का शेयर भी लाभ में रहा। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HDFC बैंक, बजाज फाइनैंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और SBI सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा, NTPC, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, TCS, L&T, भारती एयरटेल, ITC, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, HUL, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, JSW स्टील, कोटक बैंक, मारुति, ICICI और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
निवेशकों के ₹4.48 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 445.34 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 12 अगस्त को 449.82 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all