Live Khabar 24x7

Share Market Closing : UltraTech Cement ने मचाई बाजार में खलबली, निवेशकों को हुआ आज बड़ा फायदा

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी लौटी है। कारोबार के अंत में BSE के सेंसेक्स (Sensex) 329.85 अंक या 0.52% की तेजी के साथ 64,112.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 93.65 अंक या 0.49% बढ़कर 19,140.90 के स्तर पर बंद हुआ।

इन सेक्टर से मिला सपोर्ट

बाजार की मजबूती में बैंकिंग, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों से सपोर्ट मिला। जबकि FMCG और ऑटो सेक्टर ने निराश किया। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में 6 दिन बाद खरीदारी देखने को मिली थी। BSE सेंसेक्स 634 अंक नीचे 63,782 पर बंद हुआ था।

निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा

एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों को 2 दिन की तेजी में करीब 5.5 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 311.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि 26 अक्टूबर को 306.04 लाख करोड़ रुपए था।

RELATED POSTS

View all

view all