Share Market News : RBI पॉलिसी का शेयर बाजार पर दूसरे दिन भी दिखा असर, Sensex में 366 अंक की गिरावट, कमजोरी में भी चमका ये शेयर
August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market News : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट आई है। जिससे निवेशकों को नुकसान भी हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 365.53 अंक यानी (0.56%) बढ़त 65,322.65 के स्तर पर बंद हुआ हैं।
वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 114.80 अंक यानी (0.59%) की बढ़त के साथ 19,428.30 के स्तर पर बंद हुआ है।
Share Market News : अमेरिकी मुद्रास्फीति स्थिर होने के बाद अपने प्रमुख वैश्विक साथियों के मुकाबले डॉलर की बढ़त के साथ कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गिरावट के साथ घरेलु शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ हैं। वहीं आज की गिरावट का मुख्य कारण RBI की मौद्रिक समीक्षा को देखा जा रहा है।
ये रहे आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स
Share Market News : बाजार की बिकवाली में सबसे आगे फार्मा, मीडिया, हेल्थकेयर और बैंकिंग स्टॉक रहे। जबकि PSU बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी रही. निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 2.4% नीचे बंद हुआ, जोकि इंडेक्स में टॉप लूजर भी है। वहीं, HCL Tech का शेयर करीब 3% चढ़कर बंद हुआ, जोकि टॉप गेनर रहा।
RELATED POSTS
View all