Share Market : हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, SENSEX में 305 अंक की उछाल, निवेशकों के डूबे 6,000 करोड़ रुपए
February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स 305.09 यानी (0.42%) की बढ़त के साथ73,095.22 अंक पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला नीफ्टी (Nifty) 76.30 अंक पर यानी (0.34%) बढ़कर 22,198.35 के स्तर पर बंद हुआ है।
देखें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी देखी गई। TCS, एचसीएल टेक और इन्फोसिस चढ़कर बंद हुए। इसके अलावा Tata Motors का शेयर सबसे ज्यादा 2.78% की बढ़त के साथ क्लोज हुआ। वहीं बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे ज्यादा 1.29 प्रतिशत फिसल गया। SBI, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्वम एशियन पेंट्स समेत 12 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे।
निवेशकों को 6,000 करोड़ का नुकसान
बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 391.96 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 26 फरवरी को 392.02 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6,000 करोड़ रुपये घटा है।
RELATED POSTS
View all