Live Khabar 24x7

Share Market Today : शेयर बाजार में कोहराम, Reliance से लेकर TechMahindra तक धड़ाम, Sensex में 291.36 अंक की गिरावट,

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market

Share Market

नई दिल्ली। Share Market Today : शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन गिरावट का सिलसिला जारी है। जहां निफ्टी की फ्लैट चाल देखने को मिल रही है। वहीं खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 193.32 अंक की गिरावट देखी जा रही है। इस बीच TCS, NTPC से लेकर Reliance तक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। वहीं गैस कंपनियां आज का ACCIDENT OF THE DAY बनी। MGL 15% तो IGL में 18% की भारी गिरावट देखने को मिली।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन जोरदार गिरावट के बीच Tech Mahindra 2.85% फिसला, Infy Share 2.78% टूटा. टाटा ग्रुप की कंपनी TCS Share में 2.73% की गिरावट आई, तो HCL Tech Share 2.26% और मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance का शेयर 1.72% गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था।

साथ ही HDFC Bank Share (1.23%), Tata Steel Share (1.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। बैंकिंग शेयरों की परफॉर्मेंस बेहतर नजर आ रही थी। ICICI Bank, Kotak Bank, SBI जैसे शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

RELATED POSTS

View all

view all