Share Market Today : पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex में 353 अंक फिसला, निवेशकों का 1.03 लाख करोड़ का फायदा
February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Today : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) में 352.66 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 72,790.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 90.65 अंक या 0.41% फीसदी टूटकर के साथ 22,122.05 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 2.36% की तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.08% से लेकर 1.97 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
वहीं एशियन पेंट्स के शेयर (Asian Paints Share) में आज सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। पेंट कंपनी का स्टॉक 3.90 फीसदी फिसलकर 2868.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की पेंट बाजार में एंट्री के ऐलान के बाद एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर में गिरावट आई है।
निवेशकों को 1.03 लाख करोड़ का फायदा
BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 392.01 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 23 फरवरी को 393.04 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all