Live Khabar 24x7

Share Market Today : शेयर बाजार हुआ शर्म से लाल, Sensex में 221 अंक की गिरावट, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Today : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 221.09 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 66,009.15 के स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार NSE का निफ्टी (Nifty) 69 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19674.30 के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार के कारोबार में Power Grid, Asian Paints, Coal India, NTPC और HDFC Life निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं HDFC Bank, UltraTech, DRL और Wipro निफ्टी के टॉप लूजर रहे। लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट आई है। आज की गिरावट के पीछे ग्लोबल सकेतों से मिले रिपॉन्स को माना जा रहा है।

बीते कारोबारी दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 570.60 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,230.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 159.10 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 19742.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

RELATED POSTS

View all

view all