Live Khabar 24x7

Share Market Update : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 7.57 लाख करोड़ स्वाहा, केवल 2 शेयर हुए हरे निशान पर बंद

October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Update : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 825.74 अंक (1.26%) यानी 64,571.88 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 260.90 अंक यानी (1.34%) यानी 19,281.75 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के केवल 2 शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 2 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ये दो शेयर बजाज फाइनैंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा थे।

एलटीआईमाइंडट्री, अदानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, यूपीएल, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, विप्रो, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई और एलएंडटी ने शेयर बाजार को नीचे की ओर घसीटा। इन शेयरों में 2-4 प्रतिशत की रेंज में गिरावट देखी गई।

निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

बाजार की गिरावट के बीच आज निवेशकों को भारी घाटा हुआ। एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 अक्टूबर 2023 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 318.90 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 23 अक्टूबर 2023 को यह गिरकर 311.33 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज 7.57 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

RELATED POSTS

View all

view all