Live Khabar 24x7

Share Market Update : शेयर बाजार में लौटी हरियाली, Sensex ने लगाईं 261 अंक की छलांग, निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Update : कारोबारी हफ्ते के तीसरे शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। तीन दिन की गिरवट पर मंगलवार को ब्रेक लग गई है। कारोबार के अंत में आज BSE का सेंसेक्स (Sensex) 261.16 अंक यानी (0.39%) बढ़कर 66,428.09 के स्तर पर बंद हुआ है। इसी प्रकार NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 79.75 अंक यानी (0.40%) चढ़कर 19,811.50 के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.97 फीसदी चढ़े।

ये शेयर हुए गिरावट के साथ बंद

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, L&T, इंडसइंड बैंक, TCS और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.55 फीसदी गिर गए।

निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा

BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 323.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 16 अक्टूबर को 322.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all