Live Khabar 24x7

Share Market Update : बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों की संपत्ति में उछाल, Sensex 61 हजार के पार

May 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

नई दिल्ली। Share Market Update : कारोबार हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजर में तेजी दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 98.84 अंक चढ़कर 61,872 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 36 अंकों की मजबूती के साथ 18,321 पर बंद हुआ है। आज ऐसे दो शेयर रहे, रियल्टी और FMCG सेक्टर को जो जिससे स्पोर्ट मिला है।

इन स्टोक्स ने भरा जोश

NSE पर FMCG इंडेक्स पौना फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। जबकि रियल्टी इंडेक्स में सवा फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निफ्टी में बजाज ऑटो और भारती एयरटेल टॉप गेनर रहे। जबकि विप्रो का शेयर टॉप लूजर रहा। इससे पहले भारतीय बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

निवेशकों की संपत्ति में उछाल

शेयर बाजार में चौथे दिन तेजी के चलते निवेशकों के संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 280.46 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो बुधवार को 279.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। आज के बढ़त वाले कारोबार के कारण निवेशकों की संपत्ति में 91,000 करोड़ रुपए की कमी आई है।

RELATED POSTS

View all

view all