Share Market Update : लगातार चौथे दिन झूमा शेयर बाजार, बैकिंग शेयरों ने भरी उड़ान, निवेशकों को 19 हजार करोड़ का फायदा
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Share Market Update : हफ्ते के दूसरे दिन यानी 30 मई को शेयर बाजार से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में आज BSE सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर 62,969 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंकों की उछाल के साथ 18,633 पर बंद हुआ है।
Share Market Update : बाजार में आज बैकिंग शेयरों ने उड़ान भरी है। इसके अलावा FMCG और मीडिया स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं मेटल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। बैंकिंग के साथ कैपिटल गुड्स, FMCG और आईटी शेयरों के इंडेक्स हरे निशान में बन हुए हैं।
निवेशकों को 19 हजार करोड़ रुपए का फायदा
Share Market Update : BSE लिस्टेड कंपनियों का टोटल कैपिटलाइजेशन आज 30 मई को बढ़कर 283.99 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 29 मई को 283.80 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 19 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। यानी निवेशकों को आज के कारोबार से `19 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।
RELATED POSTS
View all