Live Khabar 24x7

Share Market Update : शेयर बाजार में छाई मायूसी, Sensex में आज 551 अंक की गिरावट, निवेशकों के 2.39 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Share Market Update : कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में फिर गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को संभला बाजार फिर से लाल निशान पर बंद हुआ हैं। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 551.07 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 65,877.02 के स्तर पर बंद हुआ हैं। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 140.40 अंक या 0.71% टूटकर 19,671.10 अंक पर बंद हुआ है।

आज इन शेयरों रहा उतार-चढ़ाव

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर करीब 0.27% से लेकर 1.46% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.85 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), एनटीपीसी (NTPC) , एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 1.42 फीसदी से लेकर 2.02 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

निवेशकों के 2.39 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 321.43 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 17 अक्टूबर को 323.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all