Shiv Bhakt : दूसरे सावन सोमवार को मंदिर में दिखी अनोखी भक्ति, युवक ने जीभ काटकर शिवलिंग में किया अर्पित, छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
जांजगीर। Shiv Bhakt : जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया हैं। देखते ही देखते यह खबर आस-पास के इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पामगढ़ के डुमरिहा तालाब स्थित शिव मंदिर का है। घायल युवक चंद्रशेखर पटेल पामगढ़ ब्लाक के अंर्तगत ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौदा का निवासी है। युवक आज सुबह घर के पास शिव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचा था। सावन सोमवार के दूसरे सप्ताह शिवलिंग में जल चढ़ाने के बाद अपनी चीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया।
RELATED POSTS
View all