Live Khabar 24x7

हवाई यात्रियों को झटका, जगदलपुर टू रायपुर हवाई सेवा कल से बंद

October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रियों बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जगदलपुर से रायपुर की हवाई सेवा कल यानी सोमवार से बंद कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कंपनी को यहां यात्री नहीं मिलने के चलते नुकसान हो रहा है। जिसके कारण इंडिगो कंपनी प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। फिलहाल हैदराबाद, जबलपुर, बिलासपुर और दिल्ली के लिए कंपनी सेवाएं जारी रखेगी। बीते शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को इंडिगो ने जगदलपुर से रायपुर के लिए अपनी आखिरी उड़ान भरी थी।

सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जगदलपुर से निजी विमान कंपनी की उड़ान लोगों को रायपुर पहुंचाती है। इसी साल इंडिगो ने इस रूट पर हवाई सेवाओं की सौगात दी थी। हवाई सेवा बंद होने से बस्तर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बड़ी संख्या में लोग बस्तर घूमने पहुँचते है। जिसके बाद लौटने या रायपुर जाने के लिए आसानी से मिलने वाली फ्लाइट अब नहीं मिलेगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all