MP में कांग्रेस को झटका, पूर्व महापौर समेत 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, CM डॉ. मोहन और शिवराज चौहान ने दिलाई शपथ
April 18, 2024 | by Nitesh Sharma
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस को एमपी में बड़ा झटका लगा। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने नामांकन भरा। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में र्व महापौर सुनील सूद, पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित 300 कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
Read More : Loksabha Election 2024 : आज बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा दाखिल करेंगे नामांकन, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कैलाश मिश्र की बहू प्रियंका भी भाजपा में शामिल
सुनील सूद ने बुधवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भी उनके साथ रहे। पार्षद प्रियंका मिश्रा के ससुर कैलाश मिश्रा कांग्रेस के भोपाल जिलाध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों कैलाश मिश्र ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को बहू प्रियंका ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
नरेला से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
सुनील सूद 90 के दशक में भोपाल नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2008 में वह भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मंत्री विश्वास सारंग के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सुनील सूद कांग्रेस की सियासत में हाशिए पर थे।
RELATED POSTS
View all