Live Khabar 24x7

Shocking : ये कैसी दोस्ती? दोस्त का गला काटकर खून पी गया शख्स, वजह जान दातों तले उंगली दबा लेंगे आप

June 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

चिक्काबल्लापुर। Shocking : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर हर किसी के चेहरे पर पसीना छूट सकता हैं। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त का गला काट दिया और उसके बाद उसका खून भी पी लिया। उन्हें शक था कि उसकी पत्नी का मृतक दोस्त के साथ नाजायज सम्बन्द हैं, जैसे ही इसके भनक आरोपी को लगी वह गुस्से से तिलमिला उठा और धारदार हथियार से गया काट दिया। आरोपी विजय के दूसरे दोस्त ने मोबाइल फोन में इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। इस पूरी घटना को शख्स के ही दूसरे दोस्त ने कैमरे में कैद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। उन्हें शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। इसके बाद गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया।

इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जान बचा ली गई।

RELATED POSTS

View all

view all