Show Cause Notice : दो डॉक्टर्स को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, इस वजह से लिया गया एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला…
May 23, 2024 | by Nitesh Sharma

दुर्ग। Show Cause Notice : जिले के नोडल अधिकारी ने 2 डॉक्टर और एक अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन से मरीज को सभी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद दूसरे अस्पताल भेजने पर डॉक्टर्स से जवाब मांगा गया है।
Read More : Show Cause Notice : तीन नायब तहसीलदारों को मिला शो काज नोटिस, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
जांच कर रही डॉक्टर से भी जवाब मांगा गया है। डॉक्टर से पूछा गया है, कि सुविधा के बाबजूद रेफर क्यों किया? आपको बता दें की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला की मौत के बाद सभी जांच के घेरे में आए हैं।
वहीं जिला अस्पताल में संविदा नियुक्ति पर पदस्थ डॉक्टर कुलदीप सिंह के प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी नोटिस जारी किया गया है। नियमानुसार संविदा पर नियुक्त डॉक्टर प्रेक्टिस नहीं कर सकते हैं, बावजूद संबंधित डॉक्टर ने चार माह तक बिना इस्तीफा दिए ही, निजी अस्पताल में प्रैक्टिस की। अब इस मामले में विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
RELATED POSTS
View all