Show Cause Notice : 70 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, लगातार स्वछता कार्यक्रम में रहे अनुपस्थित, अब निगम आयुक्त ने लिया एक्शन

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायगढ़। Show Cause Notice : छत्तीसगढ़ में स्वछता को लेकर स्वछता ही सेवा 2024 अभियान चलाया गया। लेकिन काम के कई निगम कर्मचारी इस अभियान के कार्यक्रम में भी गायब रहे। जिसके बाद अब निगम आयुक्त सुनील सुमार ने 70 कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। इनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत पिछले एक महीने में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे निगम के कई कर्मचारी दूरी बना कर निगम के ऐसे कार्यक्रमों में गए नहीं। मंगलवार को भी रायगढ़ स्टेडियम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहर के लोगों ने स्वच्छता के संदेश देते हुए मानव श्रृंखला बनाई थी। उसमें भी ये कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इस अभियान को सफल बनाने में जुटा रहा और अब गायब कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

 


Spread the love