Live Khabar 24x7

Show Cause Notice : तीन नायब तहसीलदारों को मिला शो काज नोटिस, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

May 21, 2024 | by Nitesh Sharma

Show Cause Notice

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। Show Cause Notice : जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार विनीता शर्मा को नोटिस इश्यू किया गया है।

कलेक्टर ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक एक नायब तहसीलदार वार मामलों की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने के पहले 15 जून तक सीमांकन के तमाम दर्ज मामले निराकृत कर लिए जाएं। फिलहाल लगभग 700 मामले विभिन्न तहसीलों में लंबित हैं।

Read More : Show Cause Notice : 47 कर्मचारियों को कारण बताओ जारी, 24 घंटे में देना होगा जवाब, जानें वजह…

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी अब इलेक्शन मोड से बाहर आ जाएं। अगले 10 दिनों में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए। प्रकरणों में केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है। पक्षकारों को तत्काल इसके आदेश की प्रति दिलाने के साथ ही मौके पर कंप्लायंस भी दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि निराकरण की प्रगति की वे साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से कलेक्टर ने बैठक में आम जनता से ज्यादा जुड़े मामले नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन की गहराई में जाकर समीक्षा की। ज्यादा से ज्यादा डायवर्सन के मामले दर्ज कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

View all

view all