Silver-Gold Rates Update : चांदी के दामों में बड़ी उछाल, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का भाव
October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Silver-Gold Rates Update : अगर आप भी आज सोने और चांदी खरीदने की योजना बना रहे है तो आपके लिए यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में नए कारोबारी हफ्ते में उछाल दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,283 रुपए थी, जो आज 59,636 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 70,846 रुपए थी, जो आज 71,847 रुपए पर आ गई है। इस अनुसार सोने और चांदी के दामों बढ़ गए है।
चेक करें लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,636 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 59,397 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,627 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 44,727 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 34,887 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 71,847 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all