Live Khabar 24x7

Sitaram Yechury Passes Away : CPM महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में निधन, राहुल गांधी, CM ममता ने जताया शोक

September 12, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Sitaram Yechury Passes Away : राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को सीताराम दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां उनका पिछले 25 दिनों से इलाजा चल रहा था। परिवार ने अस्पताल को CPI(M) नेता की बॉडी डोनेट की है। वे तीन बार पार्टी के महासचिव रहे थे।

जानकारी मुताबिक, कॉमरेड सीताराम येचुरी को सांस की नली में गंभीर संक्रमण हुआ था। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।’ येचुरी का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनके फेफड़े में संक्रमण था। येचुरी को 19 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूमोनिया और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। 72 साल के नेता को बाद में स्थिति बिगड़ने पर ICU में भर्ती किया गया था।

इन नेताओं ने दी श्रधांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सीताराम येचुरी मेरे अच्छे दोस्त थे। वे भारत के विचार के सच्चे रक्षक थे और देश को अच्छी तरह समझते थे। मैं उनके साथ की गई लंबी चर्चाओं को बहुत याद करूंगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

CM ममता बनर्जी ने कहा कि येचुरी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वे एक अनुभवी सांसद थे और उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि येचुरी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज नेता थे। वह मुद्दों की बारीक समझ रखने वाले और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

RELATED POSTS

View all

view all