स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, 18 यात्रियों की मौत, 30 लोग घायल…
July 10, 2024 | by Nitesh Sharma

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यहां आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। अब तक 18 यात्रियों की मौत की सूचना है। 30 यात्री घायल हैं। बस में 50 यात्री सवार थे।
Read More : Accident : अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर, हादसे में चालाक की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास बुधवार सुबह 5:30 बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
RELATED POSTS
View all