Live Khabar 24x7

Smart Watch : boAt ने लॉन्च की नई कॉलिंग स्मार्टवॉच, दमदार फीचर्स के साथ आपके सेहत का रखेगी ख्याल, कीमत सिर्फ इतनी…

June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Smart Watch : अगर आप भी नए स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल boAt ने इंडियन मार्केट में नई स्मार्टवॉच boAt Xtend Plus को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह नई वॉच कई शानदार फीचर्स के साथ आती है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी।

इसके अलावा इसमें कई जरूरी हेल्थ सेंसर भी दिए गए हैं, जो आपकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर करेंगे। बोट की इस नई वॉच की कीमत 2299 है। इसकी सेल 26 जून से अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। तो आइए डीटेल में जानते हैं बोट की नई स्मार्टवॉच में क्या कुछ है खास।

फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में 2.5D कर्व्ड ग्लास में आपको ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का फीचर मिलेगा। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 700 निट्स का है। इस वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग का भी फीचर मिलेगा। कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन के साथ बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है। यह वॉच आपके हार्ट रेट को ट्रैक करने के साथ SpO2 लेवल को भी मॉनिटर करती है।

बैटरी
इस दमदार स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग का भी फीचर दिया गया है। इस वॉच में आपको 100 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे। वॉच में दी गई बैटरी भी काफी पावरफुल है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिन तक चल जाती है।

RELATED POSTS

View all

view all