Smuggler Arrested : पुलिस ने 2 गांजा तस्कर करते को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा समेत 3 जिंदा कारतूस भी बरामद
July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग। Smuggler Arrested : जिला पुलिस लगतार मादक पदार्थों के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। इसी बीच आज दुर्ग जीआरपी पुलिस ने 2 गांजा तस्कर लो गिरफ्तार किया हैं। गांजा के आलावा उनके पास से 2 देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार यह गांजा तस्कर ओडिशा के बलांगीर और मलखान गिरी से गांजा लाकर दुर्ग में सप्लाई किया करते थे, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग बैग में लगभग पांच किलो गांजा भरकर पुरी से दुर्ग आने वाली ट्रेन में बैठे हैं। जिसके बाद दुर्ग पुलिस जाल बिछाकर दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ की। पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया फिर पुलिस ने जब सख्ती बरती तो फिर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दोनों आरोपियों के पास से 4 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई है, इतना ही नहीं दोनों आरोपियों के पास से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी मिले हैं, फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजे के साथ-साथ देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस आरोपियों के पास कैसे आया। इस पुरे मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।
RELATED POSTS
View all